CNC का फुल फॉर्म क्या है? ये मशीन क्या होता है और कैसे काम करता है?

cnc machine full form in hindi

नमस्कार दोस्तो, स्वागत है आपका एक और रोचक ब्लॉग में जिसमे हम CNC का फुल फॉर्म क्या है? | CNC Machine Full Form in Hindi के बारे में विस्तार से जानेगे । CNC मशीन का हिंदी में नाम, ” संख्यात्मक नियंत्रण मशीन” होता है। और CNC मशीन को इंग्लिश में “कंप्यूटर न्यूमेरिकल कंट्रोल” “Computer Numerical Control” मशीन के नाम से जाना जाता है। और सीएनसी (Computer Numerical Control) मशीन का आविष्कार जॉन टी. पार्सन्स ने 1940 के दशक में किया था। CNC मशीन एक प्रकार की कंप्यूटर कंट्रोल्ड मशीन होता है जिसका उपयोग विभिन्न विधियों से वस्तुओं को आकार देने और कटौती करने के लिए किया जाता है। इसमें कंप्यूटर के द्वारा निर्देशित गतिविधियों का उपयोग होता है, CNC मशीन तेज गति में काम कर सकता है I

CNC Machine का उपयोग

CNC मशीन का उपयोग विभिन्न कार्यों के लिए उपयोगी है। इसका प्रमुख उपयोग उत्पादन प्रक्रियाओं को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाने में होता है, जैसे कि मिलिंग, टर्निंग, ड्रिलिंग, और ग्राइंडिंग। यह वस्तुओं को अत्यधिक सटीकता और समानता के साथ बनाने में मदद करता है। CNC मशीन को छांटने, काटने, और सर्फेस फिनिशिंग के लिए भी उपयोग किया जाता है। इसका उपयोग विभिन्न उद्योगों में किया जाता है I

CNC Machine का उपयोग कहा-कहा किया जाता है?

CNC मशीन का उपयोग हम किसी भी क्षेत्र में कर सकते हैं। जहां उत्पादन या वस्तुओं के निर्माण में सटीकता, समानता, और गति की आवश्यकता होती है। जैसे कि – इलेक्ट्रॉनिक्स, डिफेंस, मेडिकल, ऑटोमोबाइल, एग्रीकल्चर एक्स्ट्रा और भी कई क्षेत्र हैं जहां पर हम इसका इस्तमाल कर सकते हैं I

CNC Machine के कितने प्रकार होते हैं?

CNC मशीन कई प्रकार के होते हैं, जो विभिन्न कामों के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। नीचे दिए गए हैं कुछ प्रमुख CNC मशीनों के प्रकार है:

  1. CNC Lathe Machine: यह मशीन वस्तुओं को घुमाकर उन्हें आवश्यक आकार और आकृति में बनाने के लिए उपयोगी होता है।
  2. CNC Wire Cut Machine: यह मशीन धातु वस्तुओं को छोटे और अच्छे आकार में काटने के लिए उपयोगी होते है।
  3. CNC Plasma Cutting Machine: इससे धातु और अन्य सामग्री को काटने के लिए प्लाज्मा का उपयोग किया जाता है।
  4. Router CNC Machine: यह वस्तुओं पर आकार और आकृति को बनाने के लिए उपयोग किए जाते है, जैसे कि लकड़ी, प्लास्टिक, और फोम।

CNC मशीन में कितने axis होते हैं? 

CNC मशीन में कई (axis) होते हैं I और CNC मशीनों में एक्सिस की संख्या मशीन के प्रकार पर डिपेंड करता है। जैसे कि, CNC टर्निंग मशीन में आमतौर पर दो axis होते हैं – X और Z। X-axis उपकरण को आगे और पीछे ले जाता है जबकि Z-axis उसे ऊपर और नीचे ले जाता है। CNC मिलिंग मशीन जैसी अन्य मशीनों में अधिक axis हो सकते हैं I

CNC Machine का (Price) कितना होता है?

(Computer Numerical Control) मशीनों की कीमत उनके साइज़, क्षमता, तकनीकी विशेषताएँ पर निर्भर करता है, छोटे CNC मशीन की कीमत कुछ लाख रुपये से शुरू हो सकता है, जबकि बड़ी और उच्च-स्तरीय CNC मशीनें करोड़ों रुपये में भी मिल सकते हैं। औसतन, एक मध्यम साइज़ की CNC मशीन की कीमत लाखों रुपये तक हो सकता है। 

निष्कर्ष 

तो आज हमने जाना कि CNC का फुल फॉर्म क्या है? | CNC Machine के कितने प्रकार होते हैं? | CNC कैसे काम करता है? CNC Machine का उपयोग कैसे किए जाता है I और भी बहुत कुछ I तो उम्मीद करते है की ये ब्लॉग आपको पसंद आया होगा और भी मजेदार जानकारी के लिए Gk Study Point से जुड़े रहे।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top